ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 20 बीकानेर : डूंगर कॉलेज के लिए 8.73 करोड़ मंजूर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 8.73 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नियमित विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में काफी कम है तथा कक्षों की स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण है। नवीन कक्षों का निर्माण होने से विद्यार्थियां के अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।स्वीकृति जारी होने पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र नाथ, संकाय सदस्यों एवं विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है
प्राचार्य डॉ. नाथ ने कहा कि नए कक्षा कक्ष बनने से युजीसी नैक निरीक्षण मे भी महाविद्यालय को उच्च ग्रेड प्राप्त करने मे सहायता मिलेगी
डॉ. नाथ ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है


Share This News