ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230421 WA0120 दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर बीकानेर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विशेषाधिकारी का ऋषि व्यास, राहुल जादूसंगत, रामनिवास कुकणा, डूंगर कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा, भीखाराम मेघवाल, राजकुमारी व्यास, पार्षद श्यामसुंदर तंवर, तोलाराम सियाग, दाऊ मोहता, गौरव व्यास, श्रवण रंगा, सरजीत सिंह, मुकेश रामावत सहित अनेक लोगों ने भव्य स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
बैनर का किया विमोचन
विशेषाधिकारी शर्मा ने विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर लगाए जाने वाले अस्थाई जल मंदिर के बैनर्स का विमोचन किया।संभाग प्रभारी पवन सारस्वत ने बताया कि विप्र सेना द्वारा पिछले 3 वर्षों से बीकानेर स्थापना दिवस और प्रशुराम जयंती के अवसर पर अस्थाई जल मंदिर लगाए जा रहे हैं। राम उपाध्याय ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान गोपाल जोशी, ऋषि व्यास, गौरव व्यास, अनिकेत शर्मा, विनय थानवी, नवनीत पुरोहित, मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Share This News