ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230421 WA0250 विधायक सिद्धि कुमारी ने उड़ाया चंदा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

मेरा बूथ सबसे मजबूत यही मंत्र तय करेगा 2023 में भाजपा की जीत – विधायक सिद्धि कुमारी

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आज विधायक कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक ली जिसमे बीकानेर पूर्व विधानसभा की स्थानीय समस्याओं और संगठन में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके उस पर चर्चा हुई सिद्धि कुमारी ने कहा पूर्व विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं है पार्टी चुनावी मोड़ में है हमें हमारे बूथ मजबूत करने है और पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र संयोजक को अपने बूथ पर अभी से सक्रिय होना होगा और अगर हम आज मेहनत करेंगे तो हम आगामी चुनावों में जीत के सब रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे आगामी दिनों में बूथ अध्यक्षों और पार्षदों से संवाद कर वार्डो की जनसमस्याओं पर फोकस कर उनका निस्तारण करवाने का काम हम सब मिलकर करेंगे।
आज की बैठक में भाजपा जिलाधयक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, अशोक प्रजापत, मंत्री अरुण जैन, मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, सुमन छाजेड़, सुमन शेखावात, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, जितेंद्र सिंह भाटी,अनूप गहलोत, विजय बाफना, पवन चांडक, विमल पारीक उपस्थित रहे।बीकानेर पूर्व से विधायक ने नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर चंदा उड़ाकर बीकानेर नगर की खुशहाली की कामना की ओर समस्त बीकानेर वासियों को नगर स्थापना दिवस की बधाई दी।


Share This News