ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230421 WA0148 हुनर को सलाम- महिलाएं ले रही है ट्रेनिंग ताकि बदल सके अपना जीवन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। विश्व के विकसित देशों की तुलना में भारत में हुनरमंद लोगों का प्रतिशत बहुत कम है। भारत सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेन्ट योजना भी चलाई जा रही है। बीकानेर में स्किल हब के तहत संचालित इस प्रशिक्षण से हाथ का हुनर सीखने के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापना का प्रबंधन भी सिखाया जा रहा हैं। बीकानेर में आज जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के वाईस चेयरमैन एडवोकेट श्री गिरिराज मोहता ने संस्थान द्वारा भारत सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत स्किलहब परियोजना के तहत संचालित असिस्टेंट ब्यूटी एंड वेलनेस कंसलटेंट प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को सहायक शिक्षण सामग्री एवं प्रशिक्षण ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं अप्रिन का वितरण करते हुए व्यक्त किए। कहा कि हमें ब्यूटीशियन का काम सीखने के साथ-साथ ब्यूटी प्रोडक्ट एवं उपकरणों की वैरायटी, मार्केटिंग, और ग्राहक के साथ व्यवहार करना भी सीखना है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्किल हब इनिसिएटिव के तहत असिस्टेंट ब्यूटी एंड वेलनेस कन्सलटेंट के दो बैचों का संचालन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षणों से जरूरतमंद वर्ग की 60 महिला प्रशिक्षणार्थियों का ब्यूटीशियन वर्क का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
संस्थान के लेखाकार लक्ष्मीनारायण चूरा ने सहायक शिक्षण सामग्री एवं टीशर्ट वितरण को प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवता में सहायक बताया।मुख्य प्रशिक्षिका रेशमा वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डाला। जानकारी में रहे कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को लेकर कुछ समय पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की थी। इसमें उन्होंने यूरोप के देशों में लोगो के हुनर की सराहना की थी। भारत में आमजन में स्किल डेवलपमेन्ट की व्यापक स्तर पर जरूरत है।


Share This News