ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230415 233332 ब्रेकिंग : डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। चर्चित माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अतीक और उसके भाई को किसने गोली मारी है, ये बात अभी साफ नहीं हुई है। इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। ये घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई है। पुलिस ने 3 हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। 


Share This News