ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220706 104443 2 बीकानेर में इंटरनेट ऑनलाइन वीडियो से लाखों की ठगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शातिर ठगों ने अब ऑनलाइन से लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। बीकानेर में एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। एक व्‍यक्ति ने यू ट्यूब पर लाइक करने की आड़ में 26 लाख रुपए से ज्‍यादा की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाप्रभारी संजय सिंह को सौंपी है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली एरिया के बैदों की प्रोल क्षेत्र निवासी महिपाल नाहटा पुत्र बसंतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्‍स ने मैसेज कर मेराथन एडवर्स कारपोरेशन की मिसेस बक्‍शी की ओर से जॉब ऑफर देते हुए कहा कि हमारी कंपनी की ओर से आपको यू ट्यूब वीडियो भेजे जाएंगे। आपको इन वीडियो पर लाइक करने होंगे जिससे आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार अज्ञात शख्‍स ने मेरे से 26 लाख 88 हजार 328 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News