ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230413 232812 महिला है या शेरनी ! मगरमच्छ को किया चित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। महिला क्या नहीं कर सकती। एक महिला ने अपने पति को बचाने के लिए मगरमच्छ को चित कर दिया। मवेशियों को पानी पिला रहे पशु पालक को चंबल नदी से मौत खींच ले गई। नदी में घात लगाए बैठा मगरमच्छ एक ही पल में बाहर आया और उसके बाद पशु पालक का पैर दबोचा। फिर उसे गहरे पानी में खींच लिया गया। लेकिन पास ही मौजूद पशु पालक की पत्नी ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। मगरमच्छ के सिर पर धड़ाधड़ डंडे बरसाए और पति को मौत के जबड़े से खींच लाई। मामला करौली जिले के मंडरायल इलाके से होकर गुजरने वाली चंबल नदी का है। जानकारी के अनुसार मंडरालय कस्बे में स्थितरोधई के कैमकच्छ गांव में रहने वाले 26 साल के पशुपालक बन्ने सिंह पर चंबल नदी के मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बन्ने सिंह अपनी बकरियों को किनारे पर पानी पिला रहा था। मगरमच्छ ने इंतजार किया… जैसे ही बन्ने सिंह पानी पीने के लिए नदी के नजदीक जाने लगा तो तुरंत उसका पैर खींच लिया और नदी में ले गया। पास ही काम कर रही पत्नी विमला को बन्ने सिंह ने आवाज लगाई तो विमला तुरंत नदी की ओर दौड़ गई। उसके हाथ में लट्ठ था। उसने दनादन पहले तो मगरमच्छ के सिर पर लट्ठ बरसाए। लेकिन जब उसके कोई असर नहीं होता दिखाई दिया तो विमला बाई ने मरगमच्छ की आखों में लाठी ही घुसा दी। मगरमच्छ ने तुरंत बन्ने सिंह को छोड़ दिया और गहरे पानी में चला गया। पत्नी तुरंत पति को बाहर खींच लाई। बाद में गांव के लोगों को इसकी सूचना दी और पति को लेकर अस्पताल पहुंची। फिलहाल बन्ने सिंह के पैर मे गंभीर घाव हैं लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। पति बन्ने सिंह ने कहा कि मैने सोच लिया था कि आज तो नहीं बचूंगा, लेकिन पत्नी ने नया जीवन दिया है। गाँव वाले सराहना करते हुए अब कह रहे है महिला है या शेरनी।


Share This News