ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230416 144657 अतीक- अशरफ की हत्या की तजिंदर पाल ने की थी भविष्यवाणी! अब हो रही वायरल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई। हत्या के बाद बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का एक भविष्यवाणी ट्वीट वायरल हो रहा है. तजिंदर ने 28 मार्च को एक ट्वीट किया था. ट्वीट तब का है जब अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था. इस ट्वीट में तजिंदर ने अतीक की हत्या की आशंका जताई थी. तजिंदर ने ट्वीट में कहा था-ऐसे हाई प्रोफाइल अपराधियों के क़ाफ़िले के साथ मीडिया की इजाज़त नहीं होनी चाहिए. कल को कोई गैंगस्टर, मीडिया का रूप लेकर उस अपराधी को गोली मार सकता हैं।15 अप्रैल की रात अतीक और उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या की खबर आने के बाद तजिंदर के ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं. तजिंदर ने खुद भी अपने ही ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने तो पहले ही ऐसी आशंका जताई थी. अतीक की हत्या के बाद तजिंदर ने लिखा- उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. प्रयागराज पुलिस दोनों को कौशांबी के पुरामुफ्ती थाने लेकर गई थी. उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई थी. 28 मार्च को कोर्ट ने उसके भाई अशरफ अहमद सहित सात आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था।


Share This News