ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230404 184558 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हुआ कोरोना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट । कोरोना फिर एक्टिव मोड पर आ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी।मंगलवार को सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें। Thar पोस्ट। गहलोत की तबीयत सुबह से ही खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आने वाले कुछ दिन तक सीएम अपने निवास से ही सरकारी काम काज करेंगे और वीडियो कांफ्रेस के जरिए विभागी बैठकों में शामिल होंगे। सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कोरोना पॉजिटिव होने से सियासी गलियारों में चिताएं बढ़ गई हैं। दोनों के समर्थक और शुभचिंतक जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गहलोत और राजे दोनों राजनेता और पब्लिक फिगर हैं। सैकड़ों लोगों ने इनका रोजाना मिलना होता है। ऐसे में इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।

राजे रविवार को बीजेपी विधायक दल में शामिल हुईं
राजे दो दिन पहले रविवार को ही प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में हुई बीजेपी विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुई थीं। राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के दौरान राजे मंच पर ही मौजूद थीं। वसुंधरा राजे ने राठौड़ और पूनिया को बधाई और गुलदस्ता भी दिया था। साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओमप्रकाश माथुर, प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर समेत कई सांसद, विधायकों से राजे की मुलाकात हुई थी। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के तमाम विधायक मौजूद रहे। इसी तरह कोर कमेटी की बैठक में भी ज्यादातर सीनियर नेता मौजूद थे। 


  


Share This News