ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
patwari and private typist bribed 12 thousand rupees in nagaur caught red handed 1680621931 पटवारी और टाइपिस्ट 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हो चुकी। निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की नागौर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि फसल खराबे का मुआवजा दिलवाने की एवज में नागौर के खींवसर के पटवार मण्डल ढींगसरा का पटवारी कुलदीप विश्नोई 16 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है।पटवारी कुलदीप विश्नोई और दलाल टाइपिस्ट सुरेश राम नाई रंगे हाथों गिरफ्तार जिस पर एसीबी अजमेर के DIG पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन में एसीबी नागौर इकाई के पुलिस निरीक्षक नरेश चौहान के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया।मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कुलदी विश्नोई पुत्र  पाबूराम निवासी चकढ़ाणी, पुलिस थाना मेड़ता रोड़, जिला नागौर हाल पटवारी पटवार मण्डल ढींगसरा, तहसील खींवसर, नागौर को उसके दलाल प्राइवेट टाइपिस्ट सुरेश राम नाई पुत्र मंगलाराम नाई निवासी दियावड़ी तहसील मूण्डवा जिला नागौर के माध्यम से परिवादी से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के IG पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।


Share This News