

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पडौसी जिले चुरू में हिंसक हुए ऊंट ने अपने ही मालिक पर हमला बोल दिया। गनीमत रहीं उसकी जान बच गई। हमले में मालिक के सीने व पीठ पर गंभीर चोटें आई है। मामला चूरू जिले के सदर थानान्तर्गत बूटियां गांव का है। घायल के परिजनों ने बताया कि ख्यालीराम नायक (29) मंगलवार सुबह घर में अपने ही ऊंट को चारा डालने गया था। उसी दौरान ऊंट ने उसके उपर हमला कर दिया। ऊंट ने ख्यालीराम को अपने पैरों के नीचे दबाकर उसकी छाती और पीठ पर अपने दांतों से गहरा जख्म कर दिया। रोने और चिल्लाने की आवाज पर परिजनों ने भागकर उसको ऊंट की चपेट से निकाला और गंभीर हालत में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी में रहे कि बीकानेर में एक ऊँट के हमले से मालिक की जान चली गई थी।










