ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230212 103632 77 कोरोना की रफ्तार हुई तेज़, दिल्ली में आज आपात बैठक Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना एक बार फिर रफ्तार पर है। देश मे वायरस का खतरा बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,016 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 12 हजार 692 (4,47,12,692) हो गई है। पिछले 6 महीने में एक दिन में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को एक दिन में कोरोना के 3,375 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में संक्रमण से 3, दिल्ली में 2 और हिमाचल प्रदेश में 1 मरीज की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 862 (5,30,862) हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज आज गुरुवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टर्स के साथ बैठक करेंगे। 


Share This News