ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220812 080736 10 जयपुर में बम धमाकों के चारों आरोपी बरी, नहीं होगी फांसी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में एक महत्वपूर्ण में बड़ा फैसला आया है। जयपुर में हुए बम ब्लास्ट केस के चारों आरोपियों को बरी किया गया है।हाइकोर्ट ने चारों के डेथ रेफरेंस खारिज कर दिए हैं। इससे पहले पहले  चारों आरोपियों को ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी। हाइकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फांसी के सजा के फैसले को बदल दिया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में 13 मई 2008 को सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। माणक चौक खंडा, चांदपोल गेट, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट पर एक के बाद एक बम धमाकों से जयपुर दहल गया था। शाम को हुए इन बम धमाकों में 71 लोग मारे गए थे और 185 लोग घायल हो गए थे। रामचंद्र मंदिर के पास से एक जिंदा बम बरामद किया गया था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था।जयपुर की एक निचली अदालत ने इस मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा दी थी। इन फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। बुधवार को जस्टिस पंकज भंडारी और समीर जैन की खंडपीठ ने सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने दोषियों की फांसी की सजा को खत्म कर उन्हें बरी कर दिया।  


Share This News