ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230331 090638 क्रिकेट का त्योहार आज से, घरों में भी तैयारी, 70 लीग मैच होंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। क्रिकेट का बुखार आज से लगेगा। आईपीएल को भारत का त्यौहार भी कहा जाता है। इस टी20 लीग जितनी धूम शायद ही कहीं देखने को मिलती हो। फटाफट क्रिकेट लीग का आगाज 2008 में हुआ था। इसके 16वें सीजन का। 31 मार्च 2023 से आगाज होने जा रहा है। धुआंधार लीग का जहां पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियन में भिड़ेंगी। इस बार की लीग कई मायनों में खास है। कुछ चीजें ऐसी हैं जो पहली बार होंगी। वहीं लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की यह आखिरी लीग भी हो सकती है। ऐसे ही कई बिंदु हैं जिनके लिहाज से यह सीजन खास होने वाला है। जानकारी में रहे कि कोरोना 2019 के बाद से यह सीजन काफी बाधाओं में खेला जा रहा था। 2020 में यूएई में सितंबर-अक्टूबर में टूर्नामेंट खेला गया तो 2021 में बीच में ही इसे रोक दिया गया था। इसके बाद 2022 में भारत में टूर्नामेंट तो हुआ लेकिन इसका आयोजन लीग स्टेज में सिर्फ मुंबई में हुआ।फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस बार 4 साल और तीन सीजन के बाद एक बार फिर से आईपीएल अपने पुराने रंग में लौट आया है। होम अवे फॉर्मेट में आईपीएल की वापसी हो गई है। इस सीजन में 70 लीग मैच खेले जाएंगे। जबकि फाइनल मुकाबला 28 मई को होगा। क्रिकेट प्रेमियों ने अपने घरों व मित्रों के साथ इसे एन्जॉय करने की तैयारी की है।


Share This News