ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20230212 103632 29 पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह सोमवार को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर/ मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में वार्षिक पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह सोमवार ,13 मार्च को आयोजित होगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि राजस्थानी महिला लेखन के लिए बीकानेर की युवा उपन्यासकार डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के राजस्थानी उपन्यास ‘धिंगाणै धणियाप’ एवं रामगढ़ के प्रतिष्ठित राजस्थानी साहित्यकार पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को उनके कहानी संग्रह ‘उणरी आप री दुनिया’ को वर्ष 2023 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह 13 मार्च 2023 सोमवार को शाम 5:15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त डाॅ.नीरज के पवन करेंगे एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार-रंगकर्मी मधु आचार्य “आशावादी” तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थानी साहित्यकार नागौर के पवन पहाड़िया रहेंगे।


Share This News