ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230309 WA0114 वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा का निधन, शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा था।उन्होंने सौ से अधिक पुस्तकें लिखी। वे सरकारी सेवा में भाषा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। रंगा ने नाटक, उपन्यास, कहानी, कविता, रिपोर्ताज, फिल्म, धारावाहिक का लेखन किया। इनका लिखा नाटक ‘अमर शहीद’ दसवीं के पाठ्यक्रम में लंबे समय तक राजस्थान के विद्यार्थियों को प्रेरित करता रहा।लक्ष्मी नारायण रंगा को साहित्य अकादेमी का प्रतिष्ठित भाषा पुरस्कार उनके राजस्थानी नाटक ‘पूर्णमिदम’ के लिए अर्पित किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र कमल रंगा राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। छोटे पुत्र राजेश रंगा निजी स्कूल के संचालक हैं।
रंगा की अंत्येष्टि शुक्रवार को नत्थूसर गेट के बाहर राजरंगों के श्मशान में सुबह 9 होगी।
उनके निधन पर शहर के साहित्यकारों ने शोक जताया है।


Share This News