ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220706 104443 पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, रोगी के परिजनों में विवाद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल का ट्रोमा सेंटर में आज महिला मरीज के परिजन आपस में भिड़ पड़े। इस दौरान दोनों ओर खूब थाप-मुक्के चले। ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ व अन्य मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। इस घटनाक्रम को लेकर एकबारगी भीड़ इक्कठा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पलाना गांव निवासी युवक यहां अपनी पत्नी का इलाज करवा रहा था। इस दौरान उसके साले यहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करने की वजह यह बताई जा रही है कि सालों का आरोप है कि बहनोई द्वारा उसकी बहन को चलती बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया गया। युवक की बहन का कहना है कि उसकी भाभी चलती बाइक से कूद गई थी, जिससे उसे चोटें आई। बहन ने बताया कि एक परिवार में आमने-सामने रिश्ता हो रखा है। परिवारिक बात को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण पहले भी कई बार लफड़े हुए।


Share This News