ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 26 एम.एम हॉस्पिटल का शुभारंभ कल,मल्टी स्पेशिलिटी सुविधाए भी मिलेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । बीकानेर शहरी क्षेत्र के साथ साथ नजदीक के गांवों को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बेहतर विकल्प मिलेगा। नत्थूसर बास के मुख्य मार्ग पर रविवार को एम.एम मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। हॉस्पिटल प्रबंधक रोहित श्रीमाली,सुषिर सिंह भाटी ने बताया कि एम.एम हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार दोपहर को 1 बजे जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉक्टर लोकेश शेखावत , प्रदीप शेखावत( वरिष्ठ पत्रकार), बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य और विप्र बोर्ड के सदस्य राजकुमार के हाथों होना है। वही कल के शुभारंभ के अवसर पर मो. साबिर, डॉ राहुल हर्ष, सीएमएचओ डॉ मो. अबरार पंवार और डॉ बीके बिनावरा मुख्य अतिथि होंगे। श्रीमाली ने बताया कि सभी बेहतर सुविधाओं के साथ हर मरीज की बेहतर सेवा के उद्देश्य के साथ इस हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जा रहा है। वही इस हॉस्पिटल में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा मिलेगी। साथ ही सभी तरह की जांच व 24 घंटे मेडिकल सुविधा का लाभ शहरवासी ले सकेंगे।


Share This News