ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230311 WA0155 शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर जताया शोक,पार्थिव देह के समक्ष अर्पित किए पुष्प चक्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को जूनागढ़ पहुंचकर पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी से मिलकर श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन समूचे बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी आध्यात्मिक और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने वाली महिला थी। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन के लिए भी खूब काम किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व राजपरिवार से उनके घरेलू रिश्ते रहे। ऐसे में श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा मौजूद रहे।


Share This News