ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230212 103632 22 खेलकूद में दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,डाइट,बीकानेर के तत्वावधान में मंगलवार को अन्तरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का आयोजन रखा गया जिसमें खो खो,कैरम और टेबल टेनिस के मैच आयोजित किये गए।प्रतियोगिता में डाइट, बीकानेर, राजस्थान टी टी कॉलेज,घड़सीसर और बेसिक कॉलेज,बीकानेर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कैरम मैच(छात्रा) में डाइट टीम ने बेसिक कॉलेज को मात दी। जबकि कैरम मैच(छात्र) में डाइट टीम ने घड़सीसर कॉलेज को हराया।
खो खो में डाइट,बीकानेर की छात्राओं ने बेसिक कॉलेज को 27-3 से शिकस्त दी।टेबल टेनिस मैच में डाइट के छात्रों ने दोस्ताना मैच खेला।सम्पूर्ण मैच के दौरान लक्ष्मी नारायण स्वामी, आरती खण्डेलवाल आदि व्याख्यातों का निर्देशन रहा।जबकि शारीरिक शिक्षक नाजरा परवीन ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैच समापन के अवसर पर डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

IMG 20230222 100900 खेलकूद में दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News