








Thar पोस्ट न्यूज। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीकानेर में निकली विशाल पदयात्रा, कलेक्ट्रेट पर जनसभा में हुई तब्दील














बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत भाजपा शहर जिला की ओर से मंगलवार को विशाल पदयात्रा निकाली गई। रतन बिहारी पार्क से प्रारंभ हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जनसभा के रूप में परिवर्तित होकर संपन्न हुई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे देश में नकारात्मकता और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” मेघवाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता इसका जवाब दे रही है और आगे भी देती रहेगी।
विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित करते हुए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराना, अशोक प्रजापत, मोती लाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, विनोद करोल, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, झमकू देवी, मनीष सोनी, कमल गहलोत, चंद्रप्रकाश गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, अनिल शुक्ला, युधिष्ठर भाटी, निशा लिम्बा, आसमा नाज, शबनम बानो, मंजूषा भास्कर, पंकज अग्रवाल, विजय उपाध्याय, मुकेश पंवार, ओम सोनगरा, मूलचंद सोलंकी, आनंद सिंह भाटी, संतोष महाराज, शिवलाल तेजी, मुकेश पंवार, मुल्तान बैद, दिनेश भटनागर, दिलीप पुरी, राजकुमार पारीक, मुकेश बन सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
