ताजा खबरे
दीपावली पर 42 स्थानों पर होगी आकर्षक सजावट, टेंट व्यवसायियों के बीच होगी प्रतियोगितापद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई की विरासत को चिरस्थाई बनाने और मांड गीतों के समुचित संरक्षण का आह्वानकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले :मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस पर साधा निशानादीपावली : रोशनी में नहायेगा पब्लिक पार्क, व्यापक तैयारियां जारीजिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव में जोधासर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणअमेरिका में बीकाजी ग्रुप लगाएगा फैक्ट्रीपंचायती राज आम चुनाव-2026 : तीसरे चरण का मतदान जारीमंगलवार 3 नवंबर का पंचांगदो प्रतिष्ठानों पर 45 हजार रुपए का जुर्मानाफर्जी पत्रकारों पर रोक लगाने के लिए प्रेस क्लब की सभा
IMG 20261101 205709 scaled दीपावली पर 42 स्थानों पर होगी आकर्षक सजावट, टेंट व्यवसायियों के बीच होगी प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर को रोशनी एवं सजावट से जगमगाने के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से विशेष पहल की गई है। इसके तहत शहर के 42 प्रमुख स्थानों पर भव्य विद्युत सजावट एवं थीम आधारित साज-सज्जा की जाएगी। इस पहल में टेंट व्यवसायियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

बीकानेर विकास प्राधिकरण कि आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना ने बताया कि इस संबंध में शहर के टेंट व्यवसायियों के साथ बैठक कर विभिन्न स्थानों का आवंटन किया गया है। प्रत्येक व्यवसायी को एक, दो अथवा तीन स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी व्यवसायी आपसी समन्वय एवं सहयोग से आकर्षक विद्युत सजावट, थीम आधारित रोशनी और रचनात्मक साज-सज्जा करेंगे। इस पहल का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत सजावट का मूल्यांकन करने के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा तीन सदस्यीय दल गठित किए गए हैं। ये दल 6, 7 एवं 8 नवंबर को प्रतिदिन सायं 7 बजे से शहर के सभी 42 स्थानों का निरीक्षण कर सजावट का मूल्यांकन करेंगे।

मूल्यांकन के लिए चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें सजावट की गुणवत्ता एवं आकर्षण, थीम आधारित विद्युत सजावट एवं उसकी रचनात्मकता, टेंट के आकार एवं विस्तार तथा नवाचार एवं नवीन प्रयोग के लिए श्रेणियां निर्धारित की गई है। साथ ही प्रत्येक श्रेणी के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन दल तीनों दिन निर्धारित प्रारूप के अनुसार निरीक्षण करेगा। मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद समेकित परिणाम के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य टेंट व्यवसायियों एवं संबंधित कार्मिकों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन को अनुशंसा भेजी जाएगी।

उन्होंने शहरवासियों से इस आयोजन का अवलोकन करने की अपील की है। शहरवासी 6, 7 एवं 8 नवंबर को शाम 7 बजे के बाद अपने परिवारजनों के साथ विभिन्न सजावट स्थलों का भ्रमण कर इस विशेष पहल का आनंद ले सकेंगे। सभी टेंट व्यवसायियों से पूर्ण सावधानी, गुणवत्ता एवं रचनात्मकता के साथ सजावट कार्य संपन्न करने का आह्वान किया है।

प्राधिकरण के अनुसार यह पहल शहर में सामूहिक सहभागिता, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ शहर की सुंदरता में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Share This News