








Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर सहित अनेक शहरों में फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को धमकाने व ठगी करने की शिकायतें पत्रकारिता से जुड़े रजिस्टर्ड मुख्य संगठनों को मिलती रही है। इस पर रोक लगाने की पहल शुरू की गई है। पत्रकारिता के नाम पर ठगी करने या इस पेशे को सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने वालों पर बीकानेर प्रेस क्लब अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर प्रेस क्लब की एक बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय किया गया कि पत्रकारिता के नाम पर या पत्रकार संगठनों के जरिये अगर कोई ब्लैकमेलिंग का प्रयास करता है तो क्लब उस पर कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके लिये शिकायकर्ता को क्लब के पदाधिकारियों को अपनी शिकातय दर्ज करवानी होगी। जिसके उपरान्त संबंधित शिकायत की पुष्टि कर कार्रवाई होगी।






क्लब की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्षों के नंबर जारी किये गये है। शिकायत प्राप्त होने वाले पत्रकार पर संस्थान के साथ साथ पुलिस व प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई करवाई जाएगी। साथ ही पत्रकारों की एक लिस्ट सभी विभागों, जिला कलक्टर ,पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दलों को जारी की जाएगी। इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है।
इस दीपावली पर क्लब की ओर से दीपावली पर जारी होने वाले नो एंट्री पास भी नहीं लेगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्याम मारू,भवानी जोशी, जयनारायण बिस्सा, नीरज जोशी, मो अली पठान, जितेंद्र व्यास, नासिर जैदी, अरविन्द व्यास, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, राजेश छंगाणी, त्रिभुवन रंगा, रामस्वरूप भाटी, रवि पुगलिया, साहिल पठान,आर डी भाटी, निखिल स्वामी,अनिल रावत, जितेन्द्र व्यास, संजीव पाराशर, घनश्याम स्वामी ,महेश भादाणी,आर सी सिरोही,संजय स्वामी सहित अनेक जने मौजूद रहे।