IMG 20220706 104443 5 महिला बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल से महिला बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की निवासी 48 साल की महिला बंदी कमलेश पत्नी अरविंद को हरसोरा थाना पुलिस ने आपसी झगड़े के मामले में शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को अलवर सेंट्रल जेल भेजा गया था। महिला बंदी को चोट लगने के कारण रविवार को अलवर सेंट्रल जेल से चलानी गार्ड की सुरक्षा में मेडिकल करवाने के लिए उसे सामान्य अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद से महिला बंदी अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में पुलिस सुरक्षा में भर्ती थी।सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब पुलिस गार्ड सोई हुई थीं। तभी महिला बंदी बाथरूम जाने के बहाने टॉयलेट गई और शौचालय के पीछे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने फरार महिला की तलाश में कई जगह सर्च किया, लेकिन महिला बंदी का कोई सुराग नहीं लग सकाअलवर पुलिस की एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय से महिला बंदी के फरार होने के मामले में सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से पूरी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Share This News