ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221004 193016 12 3 करोड़ रुपये जब्त, दो हवाला कारोबारियों पर कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के सिरोही जिले की रीको आबूरोड थाना पुलिस ने मंगलवार को दो हवाला आरोपियों पर कार्रवाई कर 3 करोड़ रुपये जबतकर उन्हें हिरासत में ले लिया है इन दोनों के पास से मिली करीब तीन करोड़ की भारी रकम को भी जब्त किया गया है। सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के सिलसिले में ये कार्रवाई की गई। माउंट आबू डीएसपी योगेश शर्मा की देखरेख में थानाधिकारी सुरेश चौधरी समेत टीम ने हवाला कारोबारियों पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रीको आबूरोड पुलिस की नजदीकी मावल चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान दो लोग कार में हवाला का पैसा ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही कार की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में मिले रुपयों को जब्त कर लिया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के कब्जे से जब्त राशि की मशीन की सहायता से गिनती जारी है। पूरे मामले में एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है। राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर मावल चौकी स्थित है। वहीं पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी गुजरात के पाटन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे उदयपुर से हवाला का पैसा लेकर गुजरात जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।


Share This News