ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
your paragraph text 24 1670640058 परीक्षा में पूछे अश्लील सवाल, छात्राएं भड़की, परीक्षा रद्द Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मध्य्प्रदेश में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के खंडवा के एक कॉलेज में छात्रों से अश्लील सवाल पूछे गए। पेपर देखकर छात्रा भड़क गई। जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के गर्ल्स कॉलेज में परीक्षा को लेकर मामला तूल पकड़ लिया था। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने यहां आपत्ति दर्ज कराई है। छात्राओं के पर्सनालिटी डेवलपमेंट की परीक्षा होने वाली थी। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न पूछे गए हैं। उन्होंने कहा कि सिलेबस से जुड़ा एक भी सवाल नहीं पूछा गया है। इस संबंध में छात्रों ने प्रिंसिपल से मिलकर अपनी बात रखी, जिसके बाद टेस्ट रद्द कर दिया गया है। ये पूछे गए सवाल :

  1. मुझे कभी-कभी यह चिंता होती है कि मैं कहीं नपुसंक न हो जाऊं।
  2. विपरित लिंग के व्यक्ति से मिलने पर मुझे कुछ घबराहट सी मालूम होती है। 
  3. कभी-कभी मैं यह सोचकर परेशान हो जाता हूं कि कोध्र में मैं किसी की हत्या न कर दूं या भारी नुकसान न पहुंचा दूं
  4. बुढ़ापे से शारीरिक शक्ति के क्षीण होने की संभावना मुझे सताया करती है। 

  सवालों के बाद कॉलेज की छात्रा भड़क गई। कॉलेज के करीब 2 दर्जन छात्रों ने इसकी लिखित शिकायत प्राचार्य से की। छात्राओं का आरोप है कि ऐसे अश्लील सवाल थे, जिनका जवाब देने में शर्म आ रही थी। यह सभी छात्रों की गरिमा के खिलाफ है। आगे छात्रों ने बताया कि पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय की जगह मनोविज्ञान की किताब से प्रश्न पूछे गए। जो बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस था। इसके अलावा छात्रों ने बताया कि ऐसे सवाल क्लीनिकल होते हैं, इस तरह के संबंधित लोगों सवाल कर सकते हैं।


Share This News