ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221211 101709 बीजेपी ने राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजनीति में सब जायज है। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी राहुल की दाढ़ी पर तंज कसा है। राठौड़ बोले – राहुल गांधी दाढ़ी बढ़ाकर देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ये दिखाना चाहते हैं कि वे इस यात्रा में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास दाढ़ी बनाने तक की भी फुर्सत नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि उनकी इस यात्रा से आम लोगों का कोई लेनादेना नहीं है।राजस्थान में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में स्कूली बच्चों और मनरेगा कार्मिकों को उतारा जा रहा है। उनसे ताली बजवाकर राहुल गांधी का नाटकीय तरीके से अभिनंदन करवाया जा रहा है। कांग्रेस ये दर्शाने की कोशिश कर रही है कि राहुल गांधी यात्रा में बहुत व्यस्त है, उनके पास दाढ़ी बनवाने तक की नहीं है फुर्सत, लेकिन लोकतंत्र में ये बातें चलने वाली नहीं हैं। अब हिंदुस्तान का लोकतंत्र परिपक्व हो चुका है। हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इन सब के बीच सबसे खास बात यह है कि देश की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को भलीभांति समझ गई है।


Share This News