ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
veena kapoor 1670636847 प्रसिद्ध अभिनेत्री को बेटे ने ही मार डाला, धन व प्रॉपर्टी के लिये कत्ल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय समाज पूरी तरह से बदल गया है। संस्कार आदि अब बीते जमाने की बातें हो चली है। सिनेमा जगत से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक एक्ट्रेस को उनके बेटे ने ही जान से मार डाला है। जिसके बाद उसने मां की बॉडी को भी ठिकाने लगाया था। लेकिन अब बेटा गिरफ्तार हो गया है। मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर का उनके ही बेटे ने कत्ल कर दिया है। एक्ट्रेस के बेटे ने प्रॉपर्टी की लालच में जुर्म को अंजाम दिया है। जमीन विवाद को लेकर बेटे ने 74 साल की मां का कत्ल कर दिया। 43 वर्षीय आरोपी बेटे ने मां की हत्या करने के बाद बॉडी को नदी में ठिकाने लगाया ताकि वह पुलिस की गिरफ्त से बच जाए। इस खबर पर पूरी इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं।एक्ट्रेस नीलू कोहली ने इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया इसे लेकर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। जिसे पढ़कर साफ दिख रहा है कि इस खबर से नीलू कोहली का भी दिल कां उठा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और घटना के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘वीना जी आपके साथ बहुत गलत हुआ। ये सुनकर मेरा दिल टूट गया है। क्या बोलूं? शब्द ही नहीं है। आपने कई साल स्ट्रगल किया। आपकी आत्मा को शांति मिले।’


Share This News