ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221204 143450 नयाशहर थाने में पुष्करणा समाज का प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शहर के परकोटे के पुष्करणा समाज के लोगों ने नयाशहर थाने में आज प्रदर्शन किया। सोने चांदी के व्यापारी श्रीकिशन ज्वैलर्स के मालिक झूमर सोनी, बचू सोनी ने अपने ही शोरुम पर काम करने वाले युवक पर पहले चोरी का आरोप लगाया बाद में उसके साथ हिटलर की तरह यातनाएं दी इतना ही बेरहमों ने युवक के साथ साथ उसके तीनों बेटों को भी इतना पीटा कि कोई इतना तो जानवरों को भी नहीं पीटता है। नयाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नत्थुसर गेट के अंदर रहने वाले गोपीकिशन पुरोहित जो कि श्रीकिशन ज्वैलर्स की दुकान पर पिछले 15 सालों से काम कर रहे है। इतने सालों में गोपीकिशन पर कोई आरोप नहीं था। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि झूमर सोनी की छीजत का इंश्योरेनश कंपनी से क्लेम प्राप्त करने की नियत गोपीकिशन पर चोरी का आरोप लगाया है। यह सब काम शोरुम के अंदर बने तलघर में हुआ। बाद में सुनील सोनी व श्याम शेरी शराब पीकर मेरे घर आये और मेरे पति के साथ हाथापाई की तथा गाली गलौच की मेरे घर में घुस गये इन लोगों ने मेरे पति को अगवा कर ले गये जो शनिवार तक नहीं मिले है। पुष्करणा परिवार के साथ इस तरह की यातनाएं व गोपीकिशन पुरोहित का अब तक सुराग नहीं लगने पर शनिवार को पुष्करणा समाज के लोगों ने नयाशहर थाने पर जमकर प्रदर्शन किया तथा गोपीकिशन पुरोहित को जल्द से जल्द खोज कर लेकर आये तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये।सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि श्रीकिशन ज्वैलर्स के मालिक झूमर सोनी व अन्य के पास राजनीतिक पॉवर है इसलिए अब तक नयाशहर पुलिस धीमी गति से कार्य कर रही है एक युवक को गायब हुए चार दिन हो गये अब तक उसकी लोकेशन का पता नहीं कर सकी है। ना ही पुलिस ने इस गंभीर मामले में किसी की गिरफ्तार की है। क्योकि इनके नेताओं व स्थानीय मंत्रियों से अच्छी बनती है इसलिए पुलिस भी हाथ डालते डर रही है।प्रर्दशनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आज शाम चार बजे तक अल्टमेंटम दिया है कि अगर चार बजे तक गोपीकिशन पुरोहित चार बजे तक नहीं मिले तो पुष्करणा समाज के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Share This News