ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
FB IMG 1670143365514 गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल 4 शूटर्स सहित पांच गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल 4 शूटर्स सहित पांच आरोपियों को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनूं के पौंख गांव से हुई है।
मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए शूटर्स में से दो मनीष जाट व विक्रम गुर्जर सीकर के ही रहने वाले हैं। वहीं, सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल व नवीन मेघवाल हरियाणा के भिवानी के हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।हत्याकांड के आरोपियों के पकड़ने व पूरे ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरड़ा और DIG अजयपाल लाम्बा को सीकर भेजा गया है। करीब 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी ने सीकर पुलिस अधीक्षक व पूरी टीम को बधाई दी है।इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आरोपियों का जल्द से जल्द ट्रायल कर कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।शनिवार को रातभर सीकर के एसके हॉस्पिटल के बाहर राजू ठेहट के समर्थक प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना है कि ठेहट और किसान ताराचंद के शव तब तक नहीं उठाए जाएंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। हालांकि, पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की आज सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद धरना जल्द ही खत्म हो सकता है।


Share This News