ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221204 WA0091 श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग दर्शन, झांकी और प्रसाद वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। व्यंजन द्वादशी के अवसर पर रविवार को देवस्थान विभाग द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष श्रृंगार और पूजन किया गया तथा आमजन को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर बंशीलाल आचार्य, हीरालाल हर्ष, दाऊलाल हर्ष, लीलाधर बोहरा, विभाग के मैनेजर राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, रामजी रतावा, पल्लवी दाधीच आदि मौजूद रहे।राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 8 राजकीय मंदिरों में छप्पन भोग, दर्शन झांकी और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इनमें जोधपुर का श्री रसिक बिहारी मंदिर, जयपुर का श्री बृज निधि मंदिर, अलवर का श्री मथुराधीश मंदिर, भरतपुर का श्री बिहारी मंदिर, उदयपुर का श्री जगदीश मंदिर, कोटा का श्री रामचंद्र मंदिर किशनगढ़ का श्री मदन मोहन मंदिर तथा बीकानेर का श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर सम्मिलित है।


Share This News