ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220925 WA0239 मनमोहक गीतों ने समां बांधा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। केसरिया तेरा इश्क पिया,म्हारे हिवड़े में जागी ढोकनी जैसे सरीखे गानों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं की मिमिक्री का संगम जैन पीजी कॉलेज के मैदान में देखने को मिला। मौका था जैन यूथ क्लब की ओर से आयोजित वर्धमान ट्रेड फेयर म्यूजिकल एवं कॉमेडी नाइट का। जिसमें सुप्रसिद्ध गायक विशाल सिंह एवं पार्टी गीतों व नृृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। ट्रेड फेयर के अंतिम दिन आयोजित इस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध मिमिक्री व हास्य कलाकार जय विजय साचन हंसी ने अनेक राजनेताओं,फिल्मी अदाकरों की मिमिक्री कर सभी को गुदगुदाया। क्लब के मुनेश मुशरफ ने बताया कि चार दिवसीय ट्रेड फेयर में ग्राहकों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। खरीदारी के साथ साथ शहर के अनेक कौने से आएं लोगों ने खानपान का भी लुफ्त उठाया। इस मौके पर मेले के सहयोगियों ने आएं हुए कलाकारों का सम्मान किया। सदस्य प्रतीक नाहटा ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर के समापन पर रविवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। मेले का लुत्फ उठाने एवं खरीददारी के लिए अंतिम दिन भारी भीड़ के कारण पैर रखने को जगह नहीं बची थी। मेले में महिलाओं ने परिधान, शृंगार व घरेलू वस्तुएं खरीदनें में रुचि दिखाई। वही इलेक्ट्रोनिक सामान आदि ने युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। वही नन्हें बच्चे झूलों को देख आकर्षित हुए। देश के विभिन्न हिस्सों से मेले मे स्टॉल लगाने आए व्यापारी सुनहरी यादों के साथ आयोजकों का आभार जताया।


Share This News