ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220925 WA0212 बीकानेर में त्रिदिवसीय गीता महोत्सव व वेदोक्त यज्ञ 8 अक्टूबर से ** मां आशापुरा दरबार में लगने वाले मेले की तैयारियां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्वयं के जीवन को चरितार्थ करते हुए प्रत्येक व्यक्ति मानव जीवन का सदुपयोग करें इसी उद्देश्य को लेकर यथार्थबोध फाउंडेशन द्वारा शहर के धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में त्रिदिवसीय गीता महोत्सव व वेदोक्त यज्ञ का आयोजन 8 अक्टूबर से होगा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य रवि ने बताया कि गीता महोत्सव सत्र में मानव जीवन के सदुपयोगता को आचार्य रवि के सानिध्य में जीवन के जीवंत अनुभवों को प्रत्यक्ष अनुभव कर जीवन को मूल दिशा की ओर रुपांतरण की दिशा देकर, जीवन की उपयोगिता को बनाने जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि भीतर उठती जिज्ञासाओं, तत्व, धर्मत्व, आध्यात्म, आत्म बोध को संवाद के माध्यम से मूल रुप से जानने, समझने व जीवन में कैसे हम तत्व, धर्मत्व, आध्यात्म व आत्म बोध को आत्मसात् कर मिले मानव जीवन के उद्देश्यों को कैसे पूर्ण कर सकते हैं, इन सब विषयों का जीवंत आनुभविक संगमों का आयोजन ही गीता महोत्सव है। आचार्य रविजी ने यह भी बताया कि गीता महोत्सव एक उत्सव के रुप में आयोजित होने वाला आनंदमय महोत्सव है जो मानव जीवन को आनंदियता, प्रफुल्लितता, शांतियता व जीवन के स्थिरमय बने ऐसे बहुआयामी उद्देश्यों को लेकर मानव जीवन को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रुप में मानव जीवन का विकास हो इसी उद्देश्य के लिए गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इन तीन दिनों में न केवल महोत्सव के कार्यक्रम बल्कि मानव जीवन बोध व आत्म बोध जागरण संवाद के रुप में कार्यक्रम, वेदोक्त यज्ञ का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। नीलेश चतुर्वेदी, राहुल पारीक, तेजपाल चौधरी ने भी व्यवस्थाओं सम्बन्धी जानकारी दी।

मानव समाज की उन्नति में भूमिका बनाने पर फोकस कर रहा यथार्थबोध फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य रवि ने यह भी बताया कि यथार्थबोध फाउंडेशन के माध्यम से मानव समाज की आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ मानव समाज की सकारात्मकता, आपसी सामंजस्यता, संतुलनता की भूमिका बने इसके लिए संस्थान भारत के राज्यों में विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर सफलतापूर्वक गीता महोत्सव, आत्म बोध महोत्सव व वेदांत महोत्सव का आयोजन करवाती है।

Thar post, न्यूज बीकानेर। आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट(पोकरण) की बैठक अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी के निवास पर रखी गई। बैठक की अध्यक्षता घश्याम बिस्सा ने की। बैठक में शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में पोकरण स्थित मां आशापुरा के दरबार मे 4 से 6 अक्टूबर को लगने वाले मेले में भंडारे के सफल संचालन के लिये तैयारियों को अंतिम रूप देकर कार्यभार बांटा गया। इस दौरान तय किया गया कि मेले के लिये तीन अक्टुबर को दोपहर में बसों से रवानगी होगी। साथ ही दशमी की कड़ाई,सम्मान समारोह व डांडिया महोत्सव को लेकर भी चर्चा की गई। मेले में 5 अक्टुबर को नवदंपतियों के जात झडूेलें और नवजात नौनिहालों मुंडन संस्कार भी होंगे। बैठक में महामंत्री गिरिराज बिस्सा, श्यामसुंदर ओझा,रूपकिशोर व्यास,केशव प्रसाद बिस्सा,नृसिंह जोशी,त्रिलोक बिस्सा,जयगोपाल जोशी,महेश व्यास,श्याम रंगा,राधाकिशन हर्ष,बंशीलाल जोशी,गोपाल बिस्सा,आनन्द गहलोत,किसन पंवार,एडवोकेट गोपाल आचार्य,दाऊ जोशी,बजरंग कलवानी,कैलाश गहलोत,जगदीश पंवार,अमरनाथ ओझा,नारायण बिस्सा ने विचार रखे।

IMG 20220925 WA0194 बीकानेर में त्रिदिवसीय गीता महोत्सव व वेदोक्त यज्ञ 8 अक्टूबर से ** मां आशापुरा दरबार में लगने वाले मेले की तैयारियां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News