ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220820 094114 13 मोहल्लावासियों ने धर दबोचा, युवक कर रहे थे ये काम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के इंद्रा काॅलोनी एरिया में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के लोगों ने कार में जा रहे कुछ युवकों को दबोच लिया। कार में छानबीन करते हुए मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि स्मेक व अन्य नशे का सामान बेचने के लिए ये लोग बार-बार इस एरिया में आते हैं। सदर पुलिस कार सहित तीनों युवकों को लेकर सदर थाने पहुंच गई है। युवकों के साथ उनके परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रविवार दोपहर एक सफेद रंग की कार को मोहल्ले में खड़ा देकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। आरोप लगाया गया कि इस कार में ही कुछ लोग नशे का सामान बेचने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने मिलकर तीनों युवकों को पकड़ लिया और अलग से बिठा दिया। बाद में सदर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने कार में रखा सामान पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें स्मैक सहित कई नशीला सामान है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जामसर के रहने वाले तीनों युवकों को फिलहाल हिरासत में लिया है। कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है हालांकि कार में नशीली सामग्री पुलिस को नहीं मिली है। इसके बाद भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इन युवकों के कुछ परिचितों व रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि फिलहाल छानबीन की जा रही है। तीनों युवकों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन लोगों ने नशीला सामान बेचा है या नहीं? फिलहाल हिरासत में लिया गया है। दरअसल, स्मैक सहित कई तरह के नशे बीकानेर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिकते रहे हैं। जिस गाड़ी को रविवार दोपहर जब्त किया, वो गाड़ी भी कई बार इस एरिया में देखी गई है।


Share This News