ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220807 WA0197 घर घर तिरंगा अभियान में जनसंपर्क और तिरंगा वितरण जारी* कुण आयो इण गांव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

*Thar post न्यूज। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा- घर घर तिरंगा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आज रविवार को कार्यकर्ताओ ने श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज और सादुल कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी तारा सिंह जी से संपर्क कर उन्हें तिरंगा भेंट कर अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक, कार्यक्रम के सहसयोंजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, पार्षद संजय गुप्ता और दिनेश महर्षि उपस्थित रहे।

प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में तिरंगे की महिमा का किया बखान
राजस्थानी भाषा अकादमी द्वारा राजस्थानी कवयित्री गोष्ठी का आॅनलाईन आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को राजस्थानी कवयित्री गोष्ठी का आॅनलाईन आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में रचित अपनी कविताओं के माध्यम से तिरंगे की महिमा का बखान करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की बात कही।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि कवयित्री गोष्ठी में जयपुर से डाॅ. शारदा कृष्ण, उदयपुर से शकुंतला सरूपरिया व किरण बाला, कोटा से श्यामा शर्मा, झालावाड़ से प्रीतिमा पुलक, बीकानेर से मोनिका गौड़ व मनीषा आर्य सोनी, खाटू से मानकंवर तथा जोधपुर से डाॅ. सुमन बिस्सा व किरण राजपुरोहित ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं पढ़ीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. शारदा कृष्ण ने कहा कि असंख्य देशभक्तों के बलिदान के कारण हमें आज़ादी मिली। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा- ‘ओढ़ तिरंगो अलख जगावण, कुण आयो इण गांव, नित उठ निंवण करूं बीरा रे, ऊजळ थांरो नांव।’ कार्यक्रम संयोजिका-संचालिका कवयित्री मोनिका गौड़ ने कहा- ‘है आ ही अरदास अल्लाह, जीसस अर रामजी, देस में त्योहार सारा तीन रंग्या हुए।’ कवयित्री डाॅ. सुमन हिस्सा ने ‘आ सिरजण री साख, मुलक री आ मोटी मरजाद, ऊजळै इतियासां रो नांव, के धिन धिन है थांरो बलिदान, शहीदां बारम्बार प्रणाम’ कविता सुनाई तो डाॅ. प्रीतिमा पुलक ने कहा- ‘झूम-झूम आयो रे आजादी रो दन। झण्डो तीन रंग्यो लहरायो रे हरक्यो म्हाको मन।’ किरण बाला ‘किरन’ ने अपनी भावपूर्ण कविता सुनाई- ‘इण माटी में निपज्या जवान रा सुपना, जवानी कोनी विया करे, ओस री बूंद री तांई, माटी में रम जावे, वे सुपना वां रा प्रेम रा, तिरंगा में लेरावे।’ डॉ. शकुंतला सरूपरिया ने मातृभूमि को नमन करते हुए कहा कि ‘मायड़ भारती थाणौ वंदन, थानै शीश नवावै जन-जन, थाणीं गोदयां में जलम लियो म्हैं, जीवन म्हाणौ हुयौ यो धन-धन।’ मनीषा आर्य सोनी ने ‘सत री जोत जगा भारत में, मेट्यो परबसता रौ तम, सत्य अहिंसा परम धरम’ व मानकंवर ने ‘म्हारो भारत देस महान’ कविता सुनाई। श्यामा शर्मा व किरण राजपुरोहित ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की महिमा बताई। कार्यक्रम में साहित्य-अनुरागी सम्मिलित हुए।


Share This News