ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220807 225207 बीकानेर के पत्रकारों का दल शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण के लिए सोमवार को होगा रवाना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर जिले के पत्रकारों का दल शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण के लिए सोमवार सुबह रवाना होगा। बीकानेर से नई दिल्ली के लिए रवानगी के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। पत्रकारों के दल के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू व भवानी जोशी ने बताया कि शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण पर जिलेभर से पत्रकार जा रहे हैं। जार की ओर से प्रथम बार पत्रकारों का शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। रवानगी से पूर्व रेलवे स्टेशन पर होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उरमूल डेयरी के चैयरमैन नोपाराम जाखड़, भीखाराम चांदमल समूह के प्रबंध निदेशक हरिराम अग्रवाल समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

तिरंगा अभियान के तहत होगा संक्षिप्त कार्यक्रम

रवानगी से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत 94.3 मॉय एफएम की ओर से संक्षिप्त कार्यक्रम किया जाएगा। मॉय एफएम के आरजे मयूर तिरंगा अभियान का संयोजन करेंगे।


Share This News