ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220807 194250 बीकानेर सेवा योजना की बैठक में लिए अनेक निर्णय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सेवा योजना की आवश्यक बैठक रविवार 4 बजे सीताराम भवन में राजकुमार व्यास की अध्यक्षता में सम्मपन हुई । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि सम्भागीय आयुक्त महोदय की अपील बीकानेर सम्भाग में हर घर तिरंगा झंडा लहराये को आत्मसात करते हुवे बीकानेर सेवा योजना के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस मुहिम को सफल बनाने हेतु हमारी संस्था हर घर तिरंगा झंडा वितरित करते हुवे अपील करेगा कि इसे 13,14,15 अगस्त को अपने घर पर लगाये । साथ ही योजना के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर साध के सुझाव पर सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया कि वर्तमान में गायों में जो बीमारी फेल रही है,उसके सम्बन्ध में सेवा योजना के पदाधिकारी अपनी सेवाएं तन,मन,धन से करे । आज की बैठक में सचिव श्रीमती वीणा पारीक,वीरेंद्र राजपुरोहित,वीरेंद्र चौहान,राजेन्द्र चांडक,के सी ओझा, पवन राठी, हेमन्त सोनी,रामलाल पवार,राजकुमार देवड़ा,सीमा पारीक,श्यामसुंदर व्यास ने अपने विचार रखे । बैठक में गांधीवादी विचारक राष्ट्रीय युवा योजना के जिलाध्यक्ष नारायण दास किराड़ू भी उपस्थित थे ।


Share This News