ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220805 WA0166 बिजली बंद रहेगी, इन इलाकों में असर ** शांति समिति की मीटींग का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कल 6 अगस्त को सुबह साढ़े छ बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । रांगड़ी चौक , डागा सेठिया मौहल्ला , दसानियों का चौक , डढ्ढों का चौक , डीडू सिपाहियों का मौहल्ला , बड़ी पीर दरगाह के पास , रामपुर बस्ती गली नम्बर 18 व 20 , जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर 4,5 में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । वहीं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक खाटू श्याम मंदिर के पीछे , तिलक नगर , उदासर फांटा के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

शांति समिति की मीटींग का आयोजन

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आज यहां शांति समिति की मीटिंग हुई। ओमप्रकाश आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज बीकानेर, योगेश यादव आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक बीकानेर, अमित बुडानिया आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर, श्री पवन भदौरिया आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत सदर बीकानेर के निर्देशन में विकास बिश्नोई थानाधिकारी की अध्यक्षता में मीटींग का आयोजन किया गया जिसमें आगामी मोहर्रम के मध्य नजर रखते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द कोऔर मजबूत करने के संबंध में विभिन्न समुदाय के मौजिज व्यक्तियो से विस्तृत चर्चा की गई तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडीया पर साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर टिका टिप्पणी करने वालो पर विशेष निगरानी रखने हेतू हिदायत दी गयी। तथा इस प्रकार की कोई सुचना होने पर तुरन्त पुलिस को सुचित करने के लिए हिदायत की गयी । शांति समिति की मीटींग में श्री सुशील कुमार यादव, श्री शम्भु गहलोत, श्री सलीम भुट्टो, श्री मासुक अली, श्री विनोद कुमार पांडे, श्री आनन्द सोनी, श्री रहमत अली, श्री आदर्श शर्मा आदि ने मीटींग में भाग लिया गया।

 


Share This News