ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 WA0204 रविवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला* नानी बाई रो मायरो का आयोजन आज से ** पेंटर विकास समिति बीकानेर का गठन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला शनिवार रात 9.40 बजे रेल मार्ग से द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर रविवार प्रातः 4.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रविवार एवं सोमवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सोमवार रात्रि 11.20 बजे रेल मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नानी बाई रो मायरो का आयोजन 6 अगस्त शनिवार से, कलश यात्रा के साथ होगी शुरूआत
बीकानेर। गोचर भूमि एवं पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण व संवर्धन हेतु भागीरथ नंदनी पार्क मीराबाई का धोरा पर 6 से 10 अगस्त तक भक्ति रस की सरिता बहेगी । ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम सागर के गोवत्स आशीष शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नानी बाई रो मायरा का वाचन करेंगे। आयोजन समिति से जुड़े मिलन गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार 6 अगस्त की सुबह 11:30 बजे कलश यात्रा के साथ होगी । यह कलश यात्रा सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से रवाना होकर मीराबाई धोरे पर कथा स्थल तक पहुंचेगी। तत्पश्चात विधिवत रूप से कथा आरंभ होगी। मिलन गहलोत ने बताया कि कथा स्थल मीरा बाई का धोरा पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है! मायरा एवं कलश यात्रा को लेकर महिलाओं एवं धर्मप्रेमी सज्जनों में भारी उत्साह है ।

पेंटर विकास समिति बीकानेर का हुआ गठन

Thar पोस्ट। पेंटर विकास समिति बीकानेर का गठन बीकानेर के समस्त घरेलू पेंटर की मौजूदगी में हुआ। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 3 अगस्त 2022 को प्राप्त हुआ जिसका नंबर हैं COOP/2022/Bikaner/201489 हैं।
समिति का अध्यक्ष सेंटर अकबर अली को बनाया गया है । इस अवसर पर अध्यक्ष अकबर अली ने बताया सचिव पद पर हाजी सिराजुदीन को और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबू लाल सेवग उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद और जाहिद खलीफा को और कोषाध्यक्ष पद राजा परिहार को और सलाहकार पद पर मोहमद अजहरुद्दीन और समरोज खान को सह सचिव पद पे असलम उस्ता और जाहिद उस्ता और संगठन मंत्री के पद पर मोहम्मद हुसैन डार और वीरेंद्र पासवान और वाजिद खलीफा को और मीडिया प्रभारी तसलीम अहमद को नियुक्त किया गया है।


Share This News