ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220805 WA0122 एमजीएसयू बांटेगा स्वरूपदेसर में तिरंगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एमजीएसयू कुलपति सचिवालय में हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ मे एमजीएसयू द्वारा जन जानगरण अभियान की शुरूआत की गई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय द्वारा जारी पोस्टर के विमोचन में कहा कि युवा पीढ़ी को तिरंगे के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना आज समय की ज़रूरत है ।

गोदित गांव के प्रभारी डॉ॰प्रभु दान चारण के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गए गांव स्वरूपदेसर में भी इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं आमजन को जोडकर राष्ट्रीय ध्वज बांटकर उसे हर घर फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कार्मिक इस हेतु घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु को प्रेरित करेंगे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा एवं वित्त नियंत्रक श्री बनवारी लाल सर्वा ने तिरंगे के साथ पोस्टरका विमोचन किया
। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, इतिहास विभाग की डाॅ. मेघना शर्मा, डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ, सम्पदा अधिकारी श्री कुलदीप जैन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


Share This News