IMG 20220715 WA0163 मुख्यमंत्री गहलोत का हैलीपेड पर हुआ भव्य अभिनंदन , इंडोर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी उनके साथ आए।
यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पहुंचने पर शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, राजस्थान एग्रो डेपलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, विधायक जगदीश चन्द्र, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, कुलपति विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, संजय आचार्य, सुनीता गोड़, गजेन्द्र सिंह सांखला, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, राहुल जादूसंगत, ओमप्रकाश सेन, नितिन वत्सस, अनवर अजमेरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। आज बीकानेर में मुख्यमंत्री ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में इंडोर ऑडिटोरियम व इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। इस दौरान शिक्षामंत्री डॉ . बी . डी . कल्ला , मंत्री महेश जोशी , उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव , ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी , कृष्णा पूनियां , रामेश्वरलाल डूडी आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।


Share This News