1657886860610 बीकानेर संभाग : बारिश से बाढ़ के हालात, सेना बुलाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहाँ 24 घंटे से जारी भारी बारिश से जनजीवन थम गया है। पंजाबी संस्कृति के इस शहर के अधिकतर क्षेत्र पानी से लबालब हो गए हैं। जल निकासीे के लिए कलक्टर ने सेना बुलाने का आदेश जारी किया है। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर में 260 एमएम बरसात ( 10 इंच से अधिक) दर्ज की गई है, जो कि श्रीगंगानगर के इतिहास में 24 घंटे के अंदर दर्ज अब तक की सबसे अधिक बरसात है। पिछला रिकॉर्ड 107.7 एमएम बारिश का 18 जुलाई 1978 को दर्ज हुआ था।प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश आज सुबह तक गंगानगर में 260 एमएम, हिंदूमल कोट में 119.5, पदमपुर में 115, मिर्जेवाला में 108.8, चुनावाद में 84.4, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में 16 दर्ज हुई।


Share This News