IMG 20220714 192852 गहलोत सरकार ने पट्टा जारी करने के लिए पूर्व की दरों में 85 प्रतिशत छूट दी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान में एक बार फिर 15 जुलाई से प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत बड़ी संख्या में पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पहली बार इस अभियान में पट्टा जारी करने के लिए पूर्व की दरों में लगभग 85 प्रतिशत छूट दी है। निकायों क्षेत्रों में आ रही चारागाह व सियावचक भूमि को निकायों को हस्तांरित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। ताकि उस पर बसी आबादी के पट्टे जारी हो सके। सीएम गहलोत ने आज मुख्यमंत्रि निवास पर प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा की। सीएम गहलोत ने कहा कि सभी निकाय अपने राजस्व रिकाॅर्ड दुरुस्त कर लें। ताकि पट्टा वितरण करने में किसी प्रकार की अड़चन न आए। अभियान के तहत प्रशासन घर-घर जाकर मतदाता सूची के आधार पर पट्टा मिलने से  वंचित परिवारों का सर्वेक्षण करेगा। ताकि जरूररत मंद लोगों को पट्टा वितरित किया जा सके।

Share This News