IMG 20220511 111942 2 अलर्ट : बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय है। अजमेर सहित अन्य जिलों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को सात जिलों जयपुर,अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर और पाली में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 17 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट दिया है। इन जिलों में झुंझुनू, सीकर,अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, डूंगरपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालौर शामिल हैं। बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। विभाग की मानें तो 2 जुलाई- जयपुर,अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर और पाली में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ भारी बरसात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट। झुंझुनू, सीकर,अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, डूंगरपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालौर जिलों में तेज हवा के साथ बरसात संभव है। इस बीच पूरे राजस्थान में तापमान गिरेगा, मौसम खुशनुमा बना रहेगा।


Share This News