IMG 20220511 111942 10 अलर्ट : राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहे सावधान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 5 से 7 जुलाई को अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। विभाग के अनुसार 5 जुलाई को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, डूंगरपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नागौर और पाली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा।
इसके बाद 6 जुलाई को अजमेर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, टोंक, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, नागौर, पाली, भीलवाड़ा में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह बीकानेर, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बारां, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झंझुनूं, प्रतापगढ़, सिरोही, सीकर जिले में तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

7 जुलाई को बारां, कोटा, सवाईमाधोपुर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, नागौर, पाली जिले में कहीं-कहीं अति भारी और कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, झुंझूनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर व सीकर जिले में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा। इस दौरान पुराने मकानों, नालों व पेड़ों से दूर रहें।


Share This News