IMG 20211103 181707 27 प्रेम प्रसंग : सास और दामाद फंदे पर झूले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। प्रदेश के बाड़मेर जिले में प्रेम प्रसंग और इससे उपजे हालातों के चलते सास-दामाद ने सामूहिक आत्म हत्या कर ली है। इस मामले में सास की उम्र 40 और दामाद की 25 साल बताई जा रही है। दोनों के शव खेजड़ी के पेड़ पर फंदे के सहारे लटके मिले हैं। दिल को दहला देने वाली यह वारदात बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दामाद की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। पुलिस दोनों मृतकों की पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी है।


Share This News