IMG 20220511 111942 81 अलर्ट : राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 15 से अधिक जिलों में वर्षा की खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। मौसम विभाग ने राजस्थान के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहले दौर में बारिश का जोर पूर्वी राजस्थान के इलाकों पर रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होगी। मौसम दिल को राहत देने वाला होगा। आंधी-अंधड़ के बीच हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के भीतर बारिश रफ्तार पकड़ेगी और यह सिलसिला एक सप्ताह तक चल सकता है।

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग में बारिश शुरू हो गई है। अगले 48 घंटे के भीतर मानसून झालावाड़ के रास्ते प्रवेश करेगा और उसके बाद तो तापमान में तेजी से गिरावट दिखाई देगी। मानसून के साथ ही पूर्वी राजस्थान में लगातार तेज बारिश होगी। एक जुलाई से मानसून सक्रिय रहेगा और वर्तमान तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

यहां रहेगा जोर
मॉनसून का असर शुरू हो गया है। राजस्थान के शेखावाटी के सीकर मे हल्की बारिश ने मौसम में तरावट ला दी। बताया जा रहा है कि 30 जून और एक जुलाई को झुंझुनूं और सीकर में भारी बारिश की संभावना है। जबकि चूरू में हल्की बारिश होगी। ऐसे में शेखावाटी की जनता को भी गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी।

29 जून को अजमेर, अलवर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, दौसा, कोटा, टोंक, जयपुर जिला, भरतपुर, धोलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
30 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, टोंक, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, सीकर में भारी बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उधर, पश्चिमी राजस्थान में चूरू, बीकानेर पाली, जोधपुर, नागौर जिले में हल्की बारिश के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
01 जुलाई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, धोलपुर, दौसा, टोंक, जयपुर, झुंझनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, बारां, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश होगी। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में बीकानेर, चूरू, जालौर, पाली व नागौर जिले में हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


Share This News