IMG 20210121 WA0175 कोरोना टीकाकारण होगा अब यहाँ ? भीनासर में गौ सेवा..। व्यापारियों ने सोलर पालिसी का विरोध किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210121 WA0161 कोरोना टीकाकारण होगा अब यहाँ ? भीनासर में गौ सेवा..। व्यापारियों ने सोलर पालिसी का विरोध किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ व नोखा सहित पांच केंद्रों पर होगा कोविड-19 टीकाकरण

वैक्सीन की पहली खेप पहुंचने पर तहसील मुख्यालयों पर हुआ जोरदार स्वागत।डॉ संतोष आर्य, डॉ श्याम बजाज व डॉ सुनील बोथरा लगवाएंगे पहला मंगल टीका

Tp न्यूज़। कोविड-19 टीकाकरण का कारवाँ तहसील मुख्यालयों की ओर बढ़ चला है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ व नोखा तहसील मुख्यालयों सहित जिले के पांच केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा जिनमें सेटेलाइट अस्पताल, जिरियाट्रिक सेंटर व डायबिटिक सेंटर पीबीएम अस्पताल शामिल रहेंगे। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार जिले के मेडिकल कॉलेज में स्थापित दो टीकाकरण केंद्रों को अल्पविराम देखकर उनके स्थान पर श्रीडूंगरगढ़ व नोखा को जोड़ा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन का लाभ पहुंचना शुरू हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा नोखा तहसील मुख्यालय स्थित बाबा छोटू नाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। टीकाकरण को लेकर पांचों स्थानों के लिए को-विन सॉफ्टवेयर के माध्यम से 100-100 लाभार्थियों की सूची तैयार कर संबंधित केंद्रों को भिजवा दी गई है। साथ ही समस्त लिस्टेड लाभार्थियों को एसएमएस द्वारा सूचित किया जा चुका है। अभियान के जिला सह नोडल अधिकारी आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के लिए नोखा व श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी को वैक्सीन की पहली खेप पहुंचा दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ में 880 जबकि नोखा सीएचसी के कोल्ड चैन पॉइंट पर 1320 कोवीशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी गई है। मुख्यालयों पर वैक्सीन का जोरदार स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक सीएमओ डॉ संतोष आर्य, नोखा बीसीएमओ डॉ श्याम बजाज व सीएचसी प्रभारी डॉ सुनील बोथरा संबंधित टीकाकरण केंद्रों पर पहला मंगल टीका लगवाएंगे। अभियान की सक्रिय मॉनिटरिंग जिला प्रशासन व उपखंड अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे।

Tp न्यूज़। बीकानेर में आज केसरिया हिंदू वाहिनी और वंदे मातरम मंच की टीम ने गौ सेवा का काम मुरली मनोहर गौशाला भीनासर मे किया।

राज्य सरकार सेक्शन 108 का करे उपयोग औद्योगिक हित में सोलर पोलिसी को ना करे लागू
Tp न्यूज़। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव विनोद गोयल, उपाध्यक्ष जुगराज दफ्तरी एवं राजाराम सारडा ने राजस्थान के औद्योगिक विकास के समक्ष आड़े आ रहे सोलर सिस्टम में किये गये बदलाव को सेक्शन 108 के तहत लागू ना करने बाबत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का पत्र जिला कलक्टर बीकानेर के मार्फत भिजवाया पत्र में बताया गया कि वर्तमान में पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण सभी उद्योग धंधे बमुश्किल अपनी आजीविका चला पा रहे हैं और ऐसे समय में मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर भारत सरकार ने उद्योग व व्यापार जगत की दुखती रग पर हाथ रखते हुए ग्रोस मीटरिंग व नेट मीटरिंग के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इसके तहत 10 किलोवाट से अधिक के सोलर प्लांट लगाने पर नेट मीटरिंग को समाप्त कर दी जायेगी। यदि केंद्र सरकार द्वारा यह नियम लागू किया जाता है तो राजस्थान के रोजगार को बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि स्वयं राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के उद्योगपति व व्यापारी वर्ग से अधिकाधिक सोलर प्लांट लगाने हेतु प्रेरित किया गया जिसके बाद लगभग हजारों उद्योग सोलर पावर सिस्टम से जुड़ चुके हैं और इससे नए स्टार्टअप भी हुए हैं और इस नीति के लागू हो जाने से औद्योगिक और व्यापारिक इकाइयों का भविष्य तो गर्त में जाएगा ही साथ ही सोलर बिजनेस से जुड़े लाखों लोग भी बेरोजगार हो जायेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ पूर्व में भी राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग को इस हेतु अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुका है। राज्य सरकार के पास सेक्शन 108 के तहत यह अधिकार होता है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किसी भी पोलिसी को अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए कुछ संसोधनों के साथ लागू करे या चाहे तो औद्योगिक विकास के हित में लागू करने से मना भी कर सकती है।


Share This News