ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 76 कक्कू गाँव में कंप्यूटर भेंट। डूंगर काॅलेज के रोवर/ रेंजर का सुयश और अन्य समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210121 WA0153 कक्कू गाँव में कंप्यूटर भेंट। डूंगर काॅलेज के रोवर/ रेंजर का सुयश और अन्य समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210121 WA0173 कक्कू गाँव में कंप्यूटर भेंट। डूंगर काॅलेज के रोवर/ रेंजर का सुयश और अन्य समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210121 WA0148 कक्कू गाँव में कंप्यूटर भेंट। डूंगर काॅलेज के रोवर/ रेंजर का सुयश और अन्य समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Tp न्यूज़। भागवताचार्य कन्हैया लाल पालीवाल की प्रेरणा से भामाशाह व समाजसेवी मुकेश लखारा द्वारा कक्कू गांव की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को कंप्यूटर मय प्रिंटर भेंट किया गया। भामाशाह मुकेश लखारा ने विद्यालय को शिक्षा का मंदिर बताया तथा कन्हैया लाल पालीवाल ने अन्य को भी सहयोग के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य व सरपंच पिता भूपेंद्र सिंह बिदावत प्रधानाचार्य बजरंग लाल शर्मा सहित पूरा स्टाफ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । बालिका विद्यालय कक्कू के प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद देराश्री ने समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया। द्वारिका प्रसाद देराश्री प्रधानाध्यापक। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कक्कू (पांचू) तहसील नोखा


डूंगर काॅलेज के रोवर/ रेंजर का सुयश
बीकानेर 21 जनवरी। सम्भाग के सबसे राजकीय डूंगर महाविद्यालय के 42 सदस्यीय रोवर/रेंजर का एक समूह 21 से 25 जनवरी तक देवीकुण्डसागर में आयोजित जिला स्तरीय निपुण रोवर/रेंजर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु रवाना हुआ। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स मण्डल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डाॅ. सिंह ने महाविद्यालय के रोवर/रेंजर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शिविर में अनुशासन बनाये रखने की नसीहत दी। इस अवसर पर सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में रोवर व रेंजर की भूमिका के महत्व के बारे में बताया।
महाविद्यालय के रोवर प्रभारी डाॅ. सतीश महला ने बताया कि पांच दिवसीय इस शिविर में छात्र संघ अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा के नेतृत्व में 36 छात्र तथा 6 छात्रायें भाग ले रही हैं। डाॅ. महला ने कहा कि महाविद्यालय के डाॅ. सुशील यादव, डाॅ. अनिल बारिया, डाॅ. मधुसुदन शर्मा एवं रेंजर प्रभारी डाॅ. शिल्पा यादव एवं डाॅ. सुनीता गोयल ने सभी सहभागियों को शिविर की नियमावली की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया।

विफा की कार्यकारिणी का विस्तार

मोहित जाजड़ा व विजय ओझा विफा युवा प्रकोष्ठ के शहर उपाध्यक्ष मनोनीत

Tp न्यूज़ – विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष विजय पाईवाल व शहर प्रभारी मुकेश सारस्वत की अनुशंसा से युवा प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा की स्वीकृति एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश रामपुरा के अनुमोदन से युवा प्रकोष्ठ महामंत्री जितेंद्र भादाणी ने सर्वसम्मति से बीकानेर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव से संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ की शहर कार्यकारिणी में मोहित जाजड़ा व विजय ओझा का उपाध्यक्ष दायित्व के लिए मनोयन किया गया है !!

विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,कोलायत तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल उपाध्याय,हेमन्त शर्मा,दीपक व्यास,गोपाल व्यास,गजानंद ओझा, दाऊ सेवग राजू पारीक आदि ने युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही । अरुण कल्ला,प्रदेश सचिव,विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ।


Share This News