IMG 20210121 WA0146 हिन्दू सम्मेलन में तांडव का विरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़।
गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर स्थानीय धरनीधर आॅडिटोरीयम में हिन्दु जागरण मंच ने हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। अध्यक्षता हिन्दु जागरण मंच, जोधपुर प्रान्त के महामंत्री श्री जेठानन्द व्यास तथा विशिष्ट अतिथि एंव मुख्यवक्ता के रूप में नगर कार्यवाह उमेश भाई साहब थे।
आज के कार्यक्रम की शुरूआत जेठानन्द व्यास व उमेश भाई साहब ने गुरूगोविन्द सिंह के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्यवक्ता उमेश भाई साहब ने मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि इस देश में गुरू गोविन्दसिंह जी द्वारा धर्म के प्रति त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिशाल स्थापित की है। उन्होने गुरू जी के बाल्यकाल में गुरू तेजबहादुर के साथ घटित वृतान्त को बताया और कहा कि दिनांक 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर के मध्य गुरूजी के दो पुत्र दीवार में चिनवा दिये गये और दो पुत्र चमकौर के युद्ध में मारे गये थे उसके बाद माता गुजरी के द्वारा जब अपने पुत्रों के खोने के दर्द पर उनको समझाया कि इस देश हर सन्तान उनकी सन्तान है एक दो चार के खोने का दर्द मत कर। इस देश को क्रिसमस सप्ताह के स्थान पर गुरूजी के इस त्याग को याद करना चाहिये।
वंही अपने अध्यक्ष के रूप में जेठानन्द व्यास ने बोलते हुए कहा कि आज देश पुनः उन्ही खतरों से घिरा हुआ है हिन्दु धर्म पर चारों ओर से हमले हो रहे है हाल ही में बीकानेर में हुई एक घटना भी इसी का परिणाम है। दुसरी ओर ओटीटी प्लेटफार्म पर तांडव वेवसिरीज के माध्यम से हिन्दु धर्म को आहत करने का दुःसाहस किया गया है। हिन्दु जागरण मंच को हिन्दु धर्म और समाज पर हुए हर हमले का समुचित प्रतिकार करेगा और माकूल जवाब दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त अयोध्या में राम मन्दिर हर हिन्दु की अस्मिता का प्रतिक है और सभी हिन्दुओं को मन्दिर के निर्माण के लिए उचित समर्पण राशि स्वेच्छया देनी चाहिये। विशेष यह है कि हिन्दु जागरण मंच के सभी सदस्य समर्पण राशि को एकत्रित करने के लिए केवट और शबरी की भावना के साथ अपने अपने क्षेत्र के घरों से सम्पर्क करना है।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन हिन्दु जागरण मंच बीकानेर महानगर के महामंत्री अंकित भारद्धाज ने की। हिन्दु जागरण मंच ने कोरोना काल में लाॅकडाऊन के समय भोजन वितरण का कार्यक्रम अनवरत चलाया था। जिन सदस्यों के द्वारा हिन्दु जागरण मंच के साथ स्वेच्छया जुड कर अपनी सेवाएं दी गई उन सभी सदस्यों का माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी आगन्तुक सदस्यांे को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया।


Share This News